By: एबीपी न्यूज, एजेंसी | Updated at : 17 Sep 2018 04:23 PM (IST)
गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी स्थित फैक्ट्री के बेसमेंट में सफाई के लिए उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आया है.जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में काम करने वाले 3 लोग बेसमेंट में सफाई के लिए उतरे थे. इस दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते इन तीनों की कुछ ही देर में दम घुटने से मौत हो गई.
पुलिस के मुताबकि, तीनों सफाई के दौरान बेसमेंट में फंस गए और दम घुटने से इन तीनों की मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना के बाद एनडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंच गई लोगों के शवों को बाहर निकाला.
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सुबह करीब नौ बजे प्रवीण नाम का एक कर्मचारी टैंक गोदाम से सामाना लेने गया था. वहां उसकी हालत बिगड़ गई. कुछ देर बाद उसके पिता लवकुश उसे बचाने के लिए गए तो वह भी जहरीली गैसों से वहां बेहोश हो गए. पिता-पुत्र को बेहोश देख इनका पड़ोसी हृदय राज टैंक में दोनों को बचाने पहुंचा. वह भी टैंक की तेज गैस की वजह से उसी में बेहोश हो गया.
अचार बनाने वाले टैंक से कैमिकल की बदबू इतनी ज्यादा आ रही थी कि पुलिस को पहले घर के पीछे की दीवार तोड़कर गैस निकालनी पड़ी. तब जाकर तीनों लाशों को निकाला जा सका. SDM का कहना है कि प्रथम दृष्टया ये फैक्ट्री अवैध लग रही है. FIR दर्ज हो गई है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको अचार फैक्टरी जैसे किसी काम की जानकारी नहीं थी.
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं फैक्ट्री मालिक से भी इस संबंध में पूछताछ चल रही है कि आखिर बेसमेंट में इन तीनों को बिना सुरक्षा उपकरणों के सफाई करने के लिए क्यों भेजा गया था.
CM योगी के कार्यक्रम में बीजेपी MLC का फूटा गुस्सा, मंच पर कुर्सी फेंककर निकले बाहर; VIDEO वायरल
Ratlam News: रतलाम में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई री-NEET परीक्षा, 3358 छात्रों ने दिया एग्जाम
रुद्रप्रयाग में नगरासू गुरुद्वारा विवाद गहराया, निहंगों का कब्जा; इलाके में इंटरनेट पर भी असर
BJP विधायक राजेश चौधरी के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की मौत
CM योगी को SIT ने सौंपी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट, जल्द होगा खुलासा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
NEET Re-Exam: कहीं गलत सेंटर पर पहुंचीं छात्राएं तो कहीं एक मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, परीक्षा केंद्र में नहीं मिली एंट्री
Box office: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड
Video: 90 साल के दादा और 80 की दादी पहली बार पहुंचे लंदन, पोती ने कराया ऐसा सफर कि रो पड़ा इंटरनेट